सोच समझकर PAN CARD और AADHAR CARD को करें शेयर नहीं तो खाली हो जाएगा आपका अकाउट
दोस्तों अगर आप भी उन लोगों में शामिल है जो हर जगह अपना PAN CARD और AADHAR CARD बिना सोचे समझे किसी को दे देते हैं तो हो जाइये सावधान नहीं तो आपका बैंक बैलेंस एक झटके में हो सकता है खाली।
आजकल बाज़ार में बहुत सारे साइबर महा ठग घूम रहे हैं. ये साइबर ठग, ठगी करने के हर रोज नए नए हथकंडे अपना रहे है. ये साइबर महा ठग आपके PAN CARD और AADHAR CARD का DUPLICTE कॉपी बनाकर पालक झपकते ही आपके अकाउंट में सेंध लगा देते हैं और आपको पता ही नहीं चलता हैं.आपको पता तब चलता है जब आपके मोबाइल पर आपके अकाउंट का अपडेट जाता है जो बताता है कि आपके अकाउंट से इतने पैसे डेविट हो गए. और आप सोच में पड जाते हैं कि आपने किसी को पैसा दिया नहीं तो आपके अकाउंट से पैसा कैसे निकल गया. फिर आपकी परेशानी बढ़ जाती है. आपके ACCOUNTS से पैसा चोरी हो जाने पर हो सकता है आपको बैंक के चक्कर लगाने पड़े, थाने में FIR कराने पड़े. इन सब परेशानियों से बचना है तो आपको सावधान रहना होगा.
अगर करते हैं ये काम तो हो जाए सावधान
अगर आप भी पैसे के लेन देन के लिए अपने मोबाइल का उपयोग करते हैं या ATM या CREDIT CARD का उपयोग करते हैं तो आँख बंद करके किसी पर भी विश्वास मत कीजिये. अपना PAN CARD और AADHAR CARD किसी को भी किसी भी हालत में मत दीजिए. समझदार बनिए जहॉ तक संभव हो सके अपना VOTER ID CARD या DRIVING लाइसेंस या किसी अन्य दस्तावेज का इस्तेमाल कीजिये. अपने PAN CARD और AADHAR CARD का कम से कम इस्तेमाल कीजिये.
मैं आपको डरा नहीं रहा हूँ बल्कि आपको आगाह कर रहा हूँ। मैंने अभी कुछ दिनों पहले एक समाचार पत्र में पढ़ा कि पुलिस ने कुछ दिनों पहले ऐसे अपराधियों को पकड़ा है जो डुप्लीकेट PAN CARD और AADHAR CARD बनाने का काम करते थे. ये शातिर साइबर महाठग पूरे देश में डुप्लीकेट PAN CARD और AADHAR CARD बनाने की फ्रेंचाइजी भी दिए हुए थे.
ये महाठग आपके AADHAR कार्ड का इस्तेमाल करके आपका मोबाइल नंबर पता करके आपको फर्जी फोन करेंगे, तरह तरह के ऑफर देंगे. लुभावने ऑफर देकर आपसे OTP या मोबाइल का स्क्रीन शॉट मांगेंगे अगर गलती से भी आपने उनको OTP या स्क्रीन शॉट दे दिया तो ये आपका अकाउंट खाली कर देंगे. इसलिए इन ठगो से दूर रहने का प्रयास कीजिये.
साइबर ठगी से बचने के लिए ये करें उपाय
- अपने PAN CARD को AADHAR CARD हर जगह मत दीजिये. संभव हो तो ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आई डी कार्ड से काम चलाइये.
- केवल वैसे लोंगो को अपना PAN CARD और AADHAR CARD की जेरोक्स कॉपी दे जिन पर आपको पूर्ण रूप से विश्वास हो, जेरोक्स कॉपी पर तारीख के साथ अपना सिग्नेचर जरूर करे.
- किसी भी जगह अपने जन्म की तारीख तथा पूरा नाम का उल्लेख न करे.
अगर आप सावधानी नहीं बरतिएगा तो ये साइबर महा ठग आपके अकाउंट से पैसा गायब करने के अलावे बहुत सारे बुरे काम कर सकते हैं जैसे आपका डुप्लीकेट आई डी बनाकर बहुत सारे गलत काम कर सकते हैं.

Post a Comment