यदि आप बेरोजगार हैं तो यह बिजनेस आपके लिये हो सकता है उपयोगी

दोस्तों आज फिर मै आपके लिए लिख रहा हूँ एक धमाकेदार ब्लॉग। अगर आप बेरोजगार हैं तो ये यह ब्लॉग आपके काम का हो सकता है. इस ब्लॉग में मै आपको बहुत ही कम पैसे में बिजनेस स्टार्ट करने का विचार पेश करूंगा. अगर आप इस बिजनेस में थोड़ी सी भी मेहनत करें तो आप महीने में हजारो रुपया कमा सकते हैं। इस बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए आपको मार्केटिंग तथा मार्केटिंग स्किल का थोड़ा बहुत ज्ञान होना चाहिए ताकि आप इस बिजनेस में सफलता प्राप्त कर सकें. जैसे जैसे आप इस बिजनेस में आगे बढ़ेंगे आपकी कमाई भी बढ़ती जाएगी. इस बिजनेस में आपको प्रतिदिन लगभग 3 से 4 घंटे का समय देना होगा. यह बिजनेस आइडिया बेरोजगारों के लिए एक सुनहरा अवसर है. इस बिजनेस आपको न तो ऑफिस जाने की टेंसन होगी और न ही समय की पाबंदी। आप इस बिजनेस के खुद मालिक होंगे.
यदि आप बेरोजगार हैं तो यह बिजनेस आपके लिये हो सकता है उपयोगी


क्या है वह बिजनेस
दोस्तों आप जानते हैं कि Amazon दुनिया कि सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है. इसकी वेव साइट पर प्रतिदिन लाखो करोड़ो का व्यापार होता है. Amazon  अपने साइट के माध्यम से कंटेंट क्रियेटर, ब्लॉगर, युट्यूबर इत्यादि को Affiliate Programme के जरिये पैसा कमाने का मौक़ा देता है. 
तो दोस्तों इस ब्लॉग में में जिस बिजनेस की बात कर रहा हूँ उस बिजनेस का नाम है Amzon Affiliate प्रोग्राम । Amzon Affiliate प्रोग्राम में कांटेंट लिखने वाले या ब्लॉग लिखने वाले को पैसे कमाने का मौक़ा देता है. कांटेंट लिखने वाले या ब्लॉग लिखने वाले Amzon के प्रोडक्ट को प्रोमोट करते हैं जब भी कोई ग्राहक इस साइट पर आकर Amzon के प्रोडक्ट के लिंक पर क्लिक करता है और उस प्रोडक्ट को खरीदता है तब Amzon की तरफ से उस कंटेंट लिखने वाले या ब्लॉगर को कमीशन दिया जाता है. Amzon Affiliate प्रोग्राम से जुड़ना बिलकुल फ्री है.

इस बिजनेस के लिए आपको इन चीजों की होनी चाहिए जानकारी.

अगर आप Amzon Affiliate प्रोग्राम से जुड़ना चाहते हैं तो आपको कुछ ऐसी चीजों को जानना जरूरी है जिसके बगैर आप इस बिजनेस में सफल नहीं हो सकते. इस बिजनेस के लिये आपको सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन तथा कॉपी राइट के बारे में जानकारी होनी चाहिए. दोस्तों आप तो जानते ही हैं कि बाज़ार में वही प्रोडक्ट बिकता है है जो आकर्षक होता है. इसके लिए आपको प्रोडक्ट को आकर्षक बनाने Amazon Affiliate प्रोग्राम से कैसे जुड़े.  
Amazon Affiliate प्रोग्राम से जुड़ने के लिए आपको निम्नलिखित कार्य करने होंगे 
के लिए उसका सटीक विवरण पेश करना होगा. अपने ब्लॉग या कंटेंट में प्रोडक्ट का आकर्षक व्याख्या करनी होगी ताकि ग्राहक प्रोडक्ट के लिंक पर क्लिक कर सके और उस प्रोडक्ट को खरीद सके

किन पहलूओं पर निर्भर करती है आपका कमीशन 

अगर आप Amazon Affiliate से जुड़ते हैं तो आपका कमीशन विभिन्न बातों पर निर्भर करती है. आपकी कमाई कितनी होगी यह इस बात पर निर्भर करती है कि आपके द्वारा किये गए प्रोमोशनल एक्टिविटी का  ग्राहकों पर कितना प्रभाव पड़ता है. आपके साइट पर कितने लोग विजिट करते हैं. आप किस प्रोडक्ट को प्रोमोट कर रहे हैं. आपका टारगेट क्या है. आपके साइट पर आने वाले कितने लोग Amazon के लिंक पर क्लिक करते हैं और खरीदारी करते हैं.  

Amazon Affiliate प्रोग्राम से कैसे जुड़े.  

Amazon Affiliate प्रोग्राम से जुड़ने के लिए आपको निम्नलिखित कार्य करने होंगे 
 सबसे पहले Amazon Assosiates  की ऑफिसियल वेव साइट को खोल लीजिये उसके बाद उसमे अपना एक नया अकाउंट बनाइये। Amazon Assosiates से जुड़ने के लिए एक फ़ार्म खुलेगा उसमे अपना सारा डिटेल्स भर दीजिये. अपना बैंक डिटेल्स सही सही भरिये ताकि आपके  बैंक अकाउंट में पैसा आने में परेशानी न हो. जिस ब्लॉग या वेव साइट पर आप प्रोडक्ट को प्रमोट करेंगे उसका लिंक उसमे जोड़िये। अपने प्रोफ़ाइल सेक्शन को भरना नहीं भूलिए. किसी भी प्रोडक्ट को किस प्रकार प्रमोट करेंगे उसकी भी जानकारी अवश्य दीजिये. जब आप सफलता पूर्वक सारा फ़ार्म भर देंगे तब आपको एक यूनिक ID मिलेगी जिसका उपयोग आगे की कार्रवाई में जरुरत होगी. उसके  बाद आपको  24 घंटे इंतज़ार करना होगा. अगर आपने सारा डिटेल्स सही सही भरा होगा तो Amazon द्वारा आपका Request स्वीकार कर लीजियेगा. जिसकी सूचना आपको ई-मेल द्वारा प्राप्त हो जाएगी.  उसके बाद आप किसी प्रोडक्ट को प्रोमोट करके पैसा कमा सकते हैं. 
  
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न-1 : Amazon एफिलिएट प्रोग्राम में कितना कमीशन मिलता है? 
उत्तर-1 : Amazon एफिलिएट प्रोग्राम में विभिन्न कैटेगरी के प्रोडक्ट पर अलग अलग कमीशन मिलते है. सामान्यत: यह कमीशन 0. 2% से लेकर 9 %  तक होता है. 
प्रश्न-2 : Amazon एफिलिएट प्रोग्राम  से जुड़ने के लिए कुछ चार्ज भी देना पड़ता है? 
उत्तर-2  : नहीं! यह प्रोग्राम बिलकुल फ्री है. इसमें कोई  चार्ज नहीं देना पड़ता है.

निष्कर्ष 

दोस्तों इस ब्लॉग में मैंने एक नए बिजनेस के बारे में आपको बताने की कोशिश की है. इस बिजनेस मॉडल को अपनाकार आप अपनी बेरोजगारी को दूर कर सकते हैं और इस दुनिया में सर उठाकर चल सकते हैं. आपको किसी के आगे हाथ फैलाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. अगर यह ब्लॉग आपको अच्छा लगे तो एक लाइन जरूर लिखियेगा। 

No comments

Powered by Blogger.